हॉलीवुड पॉप सिंगर स्टार जस्टिन बीबर का एक छोटा भाई और एक बहन है, और वह उनसे बहुत प्रेम करते हैं। यहाँ तक कि जस्टिन अपने भाई और बहन के लिए आदर्श बनना चाहते हैं।
बीबर ने कहा, "मैं अपने भाई और बहन से बहुत प्यार करता हूं। मैं चाहता हूं कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनने में मदद करूं और उनके लिए प्रेरणास्रोत बनना निश्चित तौर पर इसका एक अहम हिस्सा है।"
धरती पर सबसे मशहूर लोगों में से एक माने जाने वाले बीबर ने कहा कि उनकी योजना अब खुद को जमीन से जोड़े रखने की है।
बीबर का यह भी कहना है,"एेसे कई दौर आए, जब यह मुश्किल रहा। लेकिन जब तक मैं ईश्वर और परिवार को प्रथम स्थान पर रखता हूं, मैं बहुत सी चीजों से निकलकर अपना रास्ता बना सकता हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने आसपास एेसे लोगों को रखना महत्वपूर्ण मानता हूं जो ईमानदार हों और मेरे कार्यों के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा सकें। इससे बहुत मदद मिलती है।"
अपने भाई-बहन के लिए आदर्श बनना चाहते हैं: जस्टिन बीबर
Tuesday, May 05, 2015 21:30 IST



