Bollywood News


​अपने प्रेमी केल्विन के साथ रहना चाहती है टेलर स्विफ्ट

​गायिका टेलर स्विफ्ट ने अपने प्रेमी केल्विन के साथ रहने का मन बना लिया है। उन्होंने कथित तौर पर केल्विन हैरिस को अपने लॉस एंजेलिस स्थित अपार्टमेंट में आकर रहने के लिए आमंत्रित किया है।​

​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, टेलर ने सुपरस्टार डिस्क जॉकी केल्विन से कहा कि इस रिश्ते एक कदम आगे लेकर जाना चाहती हैं। यद्यपि उनकी मुलाकात ज्यादा पुरानी नहीं है और वह फरवरी में ब्रिट अवार्ड्स में एक दूसरे से मिले थे। बताया जा रहा है कि केल्विन ने टेलर के घर में रहने का प्रस्ताव स्वीकार भी कर लिया है।​

​​ 'ओके' पत्रिका के अमेरिकी संस्करण के मुताबिक, टेलर के दोस्त ने बताया, "टेलर ने केल्विन से लॉस एंजेलिस में अपने साथ रहने को कहा है और केल्विन ने हामी भी भर दी है। केल्विन अपना कुछ सामान टेलर के घर पहुंचा भी चुके है।"​

End of content

No more pages to load