Bollywood News


​पिट, जोली खरीदेंगे आइलैंड​?​

​हॉलीवुड के अभिनेता दंपति ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ग्रीस में आइलैंड खरीदने वाले हैं। गैआ नाम के इस आइलैंड की कीमत 47 लाख डॉलर है।​

​ वेबसाइट​, "फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​" की एक खबर के अनुसार​, एक सूत्र ने पत्रिका ​'​ओके​'​ को बताया​, "एंजेलिना को यह आइलैंड भा गया। अब पिट और जोली फोटोग्राफरों के डर से दूर खुली जगह में खेल और दौ़ड भाग सकेंगे।​"​

​ पिट और जोली छह बच्चों मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नॉक्स और विविएन के माता-पिता हैं। कहा जा रहा है कि दंपति को 43 एक़ड भूभाग वाले आइलैंड में भवन निर्माण की मंजूर मिल गई है।​

​​ यह खबर पिट और जोली को पेरिस की यात्रा के लिए विमान के इकनॉमी क्लास में सवार होते देखे जाने के बाद मीडिया में आई।​

End of content

No more pages to load