Bollywood News


तीन साल की उम्र से मेकअप कर रहीं केंडल

मॉडल केंडल जेनर का कहना है कि वह छोटी उम्र से ही सुंदर दिखना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने तीन और चार साल की उम्र से ही मेकअप उत्पादों के साथ प्रयोग करने शुरू कर दिए थे।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने केंडल के हवाले से कहा, "मेरे पास मेरे बचपन के वीडियो हैं। उस वक्त मैं तीन या चार साल की थी। इस वीडियो में मैं एक छोटे बैग के साथ चलते हुए कह रही हूं कि मैंने अपना मेकअप कर लिया। इसके बाद मैं थोड़ा और मेकअप करती हूं। इस वीडियो को मेरी मां ने शूट किया था।"

केंडल (19) ने कहा कि उनकी बहनें कोल और कॉटर्नी ने तो मेकअप स्कूल से सीखा है, इसलिए मैं हमेशा ही उनके सौंदर्य पद्धतियों से प्रभावित रहती हूं। वे बताती हैं कि प्राकृतिक लुक सबसे अच्छा रहता है।

End of content

No more pages to load