Bollywood News


सादगी से विवाह करना चाहते हैं केविन

हॉलीवुड अभिनेता केविन हार्ट सादगी से विवाह करना चाहते हैं। केविन मॉडल एनिको पेरिस के साथ विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। केविन ने पिछले साल एनिको के 30वें जन्मदिन पर उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों चाहते हैं कि उनकी शादी बिना धूम धड़ाके के हो। यह दिन उनके लिए बस खास हो कि वे जीवनभर इसे याद करें।

केविन ने वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' को बताया, `शादी निश्चित रूप से सादगीपूर्ण होगी। हम कोई धूम धड़ाका नहीं चाहते। तामझाम मुझे पसंद नहीं है। यह दिन हमारे लिए बस खास होना चाहिए, जिसे हम हमेशा याद करें।`

केविन और एनिको बहुत जल्द विवाह बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन 36 वर्षीय केल्विन ने स्वीकार किया कि उन्हें विवाह की तैयारियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि उन्होंने इसका पूरा जिम्मा अपनी मंगेतर को दे रखा है।

उन्होंने कहा, `मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि प्रिय, तुम्हारे पास धनराशि है, खर्च की चिंता मत करना। यह तुम्हारे लिए खुशी का दिन है।`

End of content

No more pages to load