Bollywood News


सैम स्मिथ को अब भी मनचाहे पुरुष साथी की तलाश

पिछले साल अपने समलैंगिक होने का खुलासा करने वाले गायक सैम स्मिथ कहते हैं कि उन्हें अब भी अपने मनचाहे पुरुष साथी की तलाश है, लेकिन फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'स्टे विद मी' गाने के गायक सैम ने शनिवार को पॉर्चगल के एनओएस अलाइव फेस्टिवल के सेट पर अपने रिश्ते की मौजूदा स्थिति पर बात की।

सैम ने कहा, "पिछले दो वर्षो में चीजें बिल्कुल नियंत्रण से बाहर हो गई हैं और मेरे लिए स्वयं को यह याद दिलाना बहुत जरूरी है कि मैंने कैसे हर दिन ये गाने लिखे। मेरा पिछला गाना मेरे भावी पुरुष साथी को लिखा मेरा एक प्रेम पत्र है। वह अब भी वहां है, वह कोई भी हो सकता है।"

सैम का अपने पुरुष साथी मॉडल जोनाथन जीजेल से जनवरी में अलगाव हो गया। वह पिछले माह लंदन के हाइड पार्क में गायिका-अभिनेत्री कायली मिनॉग की पार्टी में एक अन्य पुरुष के साथ देखे गए, लेकिन उन्होंने डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया है।

End of content

No more pages to load