Bollywood News


लोगों को सुरक्षित रहने में मदद करती हैं जेसिका

हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा का कहना है कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी होती है कि उनका काम लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। जेसिका की द ओनेस्ट कंपनी पर्यावरण की बेहतरी की दिशा में काम करती है।

उन्होंने इसे वर्ष 2011 में शुरू किया था । जेसिका को फिल्मों में अपनी अदाकारी और भूमिकाओं के जरिए प्रशंसकों और दर्शकों को प्रेरित करना पसंद है, लेकिन वह अपनी कंपनी के काम से भी बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, `यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि मैं अपनी किसी भूमिका के माध्यम से दर्शकों से जुड़ पाती हूं। मैंने मनोरंजन जगत से इतर भी अपने दर्शकों को अपनी कंपनी के माध्यम से सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने की कोशिश की है।

हम शिक्षा, समुदाय और उत्पाद के क्षेत्र में काम करते हैं। आगे बहुत कुछ करना बाकी है और उसी दिशा में काम जारी है।`

End of content

No more pages to load