संगीत सम्राट साइमन कॉवेल मां के निधन के बाद लोगों का प्यार और उनका साथ पाकर भावविभोर हो गए। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 55 वर्षीय साइमन वैसे तो अपनी भावनाओं पर हमेशा काबू रखते हैं, लेकिन मां के निधन के मौके पर लोगों की ओर से सांत्वना और प्यार पाकर वह भावविभोर हो गए। साइमन की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दो सप्ताह पहले उनका निधन हो गया।
साइमन ने समाचार पत्र 'द सन' को बताया, `ईमानदारी से कहूं तो लोगों का साथ और उनके प्यार ने मुझे मां को खो देने के दुख से उबारा।`
साइमन ने बताया कि वह खुद को बुरे हालात का सामना करने के लिए तैयार कर रहे थे और निश्चय किया था कि अपने दुखों का बोझ वह दूसरों पर नहीं लादेंगे।
साइमन ने कहा, `वह लंबे समय से बीमार थीं। हमारे लिए मुश्किल समय था। लेकिन मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहता था, इसलिए इस बारे में कभी बात नहीं की।`
साइमन के दिल को छू गया लोगों का प्यार
Wednesday, July 22, 2015 14:30 IST


