Bollywood News


माइली ने इंस्टाग्राम पर लगाया तस्वीरों का ढेर

पॉपस्टार माइली साइरस ने फोटो शेयर करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि तस्वीरों की पूरी सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में माइली बेहद कामुक अंदाज में नजर आ रही हैं।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 22 वर्षीया माइली ने 24 घंटों के दौरान ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का ढेर लगा दिया।

इन तस्वीरों में माइली कहीं प्लैटिनम ब्लॉन्ड विग पहने और मैजेंटा रंग की लिपस्टिक लगाए दिख रही हैं, तो कहीं बालों का जूड़ा बनाए और रंगबिरंग खूबसूरत नाखूनों का नजारा पेश करती दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने हर तस्वीर को अलग अलग शीर्षक के साथ शेयर किया है।

End of content

No more pages to load