Bollywood News


..क्यों झेंप गईं केली!

गायिका केली मिनॉग बुरी तरह झेंप गईं, जब उनको यहां अपने नए म्यूजिक वीडियो के सेट पर अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा, जहां वह 'अब्सोल्युटली एनीथिंग एंड एनीथिंग एट ऑल' की वीडियो फिल्मा रही थीं। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, नृत्य करते हुए केली का टॉप सरक गया और यह घटना उस वीडियो में कैद हो गई, जिसे केली ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

केली ने सफेद लांग स्कर्ट के साथ काला-सफेद स्ट्रिप्ट बॉडीसूट पहन रखा था, जिसमें सामने चेन थी और डांस करते हुए केली को पता नहीं चला कि उनके टॉप की चेन सरक गई थी।

जब तक केली को इस बात का पता चलता, चेन काफी नीचे तक सरक चुकी थी और उन्हें हड़बड़ाहट में चेन बंद करना पड़ा। हालांकि केली इस आकस्मिक घटना से झेंप गईं, लेकिन उन्होंने हंसते हुए कैमरा बंद करने के लिए कहा।

उन्होंने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया और लिखा, `अब्सोल्युटली एनीथिंग का वीडियो फिल्माने के दौरान हुआ हादसा।`

End of content

No more pages to load