Bollywood News


लोगों से जुड़ाव मेरी सफलता का राज : सिंपसन

गायिका जेसिका सिंपसन का कहना है कि फैशन हस्ती के रूप में उनकी सफलता का राज उनकी अनोखी शख्सियत है, जिससे कोई भी जुड़ाव महसूस कर सकता है।

सिंपसन ने कहा, `मेरे दोस्तों और परिवार का प्रभाव मेरे हर काम में नजर आता है। मैं खुद को ऐसा इंसान मानती हूं, जिससे लोग जुड़ाव महसूस करते हैं।`

उन्होंने कहा, `मैं हर किसी के साथ मेलजोल रखती हूं और ईमानदार रहती हूं। मैं उन लड़कियों में से हूं, जिनके साथ कोई भी समय बिताना चाहेगा। मैं जोखिम लेने से भी पीछे नहीं हटती।`

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार सिंपसन ने पत्रिका 'डब्ल्यूडब्ल्यूडी को बताया, `आप जिस ब्रांड के साथ जुड़े हैं, उसकी पहचान तय करना जरूरी है। आपको इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और जानना होता है कि ब्रांड को आपसे क्या चाहिए।

End of content

No more pages to load