Bollywood News


चुलबुली हैं टेलर स्विफ्ट : जेसिका अल्बा

हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा का कहना है कि टेलर स्विफ्ट बहुत चुलबुली हैं। जेसिका को शुरुआत में यह जानकर बहुत हैरानी हुई कि स्विफ्ट असल जिंदगी में काफी मजाकिया हैं।

अल्बा ने कहा, "वह बहुत चुलबुली हैं। वह कितनी प्यारी और चुलबुली हैं, यह सोच कर हैरानी होती है।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, अल्बा ने 'एल्यूर' पत्रिका को बताया, "आप जानते हैं कि मुझे क्या पसंद है? मुझे लगता है कि जब मैं टेलर की उम्र की थी तो काफी गंभीर थी। लेकिन उसमें एक बच्चे की तरह जोश है। वह बच्चे की तरह नहीं है लेकिन वह जीवंत, मजाकिया किस्म की लड़की है। मुझे यह जानकर बहुत हैरानी होती है।"

End of content

No more pages to load