हॉलीवुड एक्टर चार्ली शीन को हाल ही में एक बार से बाहर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्ली वीकएंड एन्जॉय करने कैलिफोर्निया के डाना पॉइंट रेस्त्रां और बार पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने फैन्स के साथ खूब एन्जॉय किया। उनके साथ फोटोज भी खिंचाई।
इसी दौरान एक महिला फैन मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगी। यह देखकर उन्होंने महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर उसे नुकसान पहुंचाया। इसके बाद बार में मौजूद सिक्युरिटी ऑफिसर्स ने तुरंत चार्ली को वहां से बाहर निकाल दिया। बता दें कि चार्ली को 'एंगर मैनेजमेंट' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
महिला के फोन को पहुंचाया नुकसान, बार से बाहर निकाले गए चार्ली शीन
Wednesday, October 14, 2015 07:30 IST


