Bollywood News


ऑस्कर की मेजबानी करेंगे क्रिस रॉक

अभिनेता क्रिस रॉक को 88वें अकेडमी पुरस्कारों की मेजबानी के लिए चुना गया है। निर्माताओं डेविड हिल और रेगिनाल्ड हडलिन ने इसकी घोषणा की।

वैरायटी डॉट कॉम के मुताबिक, घोषणा बुधवार को की गई।

हिल और हडलिन ने कहा, "क्रिस हास्य अभिनेता, अभिनेता, लेखक, निर्माता, निर्देशक और डॉक्यूमेंटरी निर्माता सभी तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं। वे एक शानदार ऑस्कर मेजबान साबित होंगे।"

पिछले वर्ष के मेजबान नील पैट्रिक हैरिस के बाद इस वर्ष प्रख्यात हास्य अभिनेता यह जिम्मेदारी निभाएंगे। पिछले वर्ष शो को छह वर्षो की सबसे निम्न रेटिंग मिली थी।

2005 में शो की मेजबानी कर चुके रॉक ने कहा कि वे इस अवसर के लिए बेहद उत्साहित हैं।

रॉक ने कहा, "ऑस्कर की मेजबानी से मैं बेहद खुश हूं। वापसी करना अभूतपूर्व है। "

2016 आस्कर पुरस्कार हॉलीवुड में 28 फरवरी को डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए जाएंगे।

End of content

No more pages to load