Bollywood News


पर्दे पर खुद को देखना पसंद नहीं : डैनियल क्रैग

अभिनेता डैनियल क्रैग का कहना है कि उन्हें खुद को बड़े पर्दे पर देखना पसंद नहीं है, लेकिन वह जेम्स बॉण्ड की आगामी फिल्म 'स्पेक्टर' में खुद को देखने के लिए उत्साहित हैं और वह इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट यूके' के मुताबिक, लंदन रॉयल अल्बर्ट हॉल से क्रैग ने कहा, "आज की रात इसे देखना शानदार है और मैं फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट की भूमिका निभाने के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, "मैं पर्दे पर खुद को पसंद नहीं करता, लेकिन मुझे जेम्स बॉण्ड का किरदार पसंद आया।"

कार्यक्रम में ब्रिटेन के ड्यूक और कैम्ब्रिज की रानी और प्रिंस हैरी भी शरीक हुए।

End of content

No more pages to load