Bollywood News


पति संग काम करना अच्छा, लेकिन मुश्किल : एंजेलिना

हॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्म निर्माता एंजेलिना जोली का कहना है कि आगामी फिल्म 'बाई द सी' में पति ब्रैड पिट के साथ काम करके अच्छा लगा, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं था।

एंजेलिना ने उनकी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' (2005) से तुलना करते हुए कहा, "हमें साथ में की हमारी पहली फिल्म में उसके विषय की वजह से साथ काम करने में बहुत मजा आया था। इस फिल्म में साथ काम करना काफी मुश्किल रहा।"

उन्होंने कहा, "साथ काम करना अच्छा रहा, लेकिन यह आसान नहीं था। लेकिन वह कमाल के हैं।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, पिट ने पत्नी की बातों का यह कहते हुए समर्थन किया कि फिल्म के कुछ दृश्य मुश्किल थे, लेकिन वह मानते हैं कि उन दोनों ने साथ मिलकर अच्छा काम किया।

पिट ने कहा, "हमने साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया। हम साथ घर जाते थे, साथ उठते और साथ ही काम पर जाते थे। यह वाकई एक बढ़िया अनुभव था।"

End of content

No more pages to load