हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून ने अपने तीनों बच्चों और पति जिम टॉथ के साथ अधिक से अधिक समय बिताने के लिए काम में कटौती कर दी है।
विदरस्पून(39) का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों एवा (16), डेकन (11) और टेनिसी (2) के साथ समय बिताने के लिए काम में कटौती की है।
उन्होंने कहा, "मेरा परिवार मेरी प्राथमिकता है। मैंने लगभग डेढ़ साल से कोई फिल्म नहीं की है। मेरा ध्यान अपने कारोबार पर है लेकिन इसके साथ ही मैं अपनी नाबालिग बेटी के साथ भी समय बिताना चाहती हूं। यह काफी अजीब है कि मेरी बेटी कॉलेज जाना शुरू करने वाली है। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती कि जल्द ही मैं उसके बिस्तर के सिरहाने बैठकर उससे नहीं पूछ पाऊंगी कि 'आज स्कूल में क्या हुआ।"
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, "विदरस्पून का कहना है कि हॉलीवुड में बच्चों को पालना काफी मुश्किल है और वह इस बात को लेकर काफी सख्त हैं कि उनके बच्चे टीवी पर क्या देखते हैं।"
रीज विदरस्पून परिवार को दे रहीं प्राथमिकता
Thursday, November 12, 2015 22:30 IST


