Bollywood News


नए अल्बम के काम में जुटे कान्ये वेस्ट

रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे उन्हें अकेला छोड़ दें, क्योंकि वह अपने नए अल्बम ‘स्विश’ के काम में व्यस्त हैं। वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, “अपने ट्विटर पोस्ट में उन्होंने यह बात कही है। वेस्ट ने संकेत दिया है कि अल्बम पर काम अभी बाकी है, लेकिन वह चाहते कि जब तक उनकी रिकॉडिंग पूरी न हो जाए, उनके प्रशंसक उनसे कुछ न पूछे।”

वेस्ट ने ट्विटर पर लिखा, “मैं अपना अल्बम और अगला कलेक्शन पूरा करने में जुटा हूं। मैं सबसे कहना चाहूंगा कि जब तक मैं अपना अल्बम पूरा नहीं कर लेता, तब तक मुझसे कुछ न पूछें।”

‘ओनली वन’ के हिटमेकर अपना ‘स्विस’ अल्बम 2016 तक रिलीज कर सकते हैं।

गीत के कुछ अंश की सकारात्मक समीक्षा हुई हैं। फिलहाल गीत की रिकॉडिंग पूरी होने अभी बाकी है।

End of content

No more pages to load