Bollywood News


क्या जेनर को धोखा दे रहे हैं हैरी स्टाइल्स?

ऐसी खबरें हैं कि पॉप बैंड 'वन डाइरेक्शन' के स्टार गायक हैरी स्टाइल्स अपनी प्रेमिका मॉडल केंडल जेनर को धोखा दे रहे हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, स्टाइल्स ने फैशन स्टाइलिस्ट पंडोरा लेनार्ड (27) के साथ रात बिताई, जबकि वह जेनर को डेट कर रहे हैं।

समाचार पत्र 'द सन' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "सभी जानते हैं कि वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और पिछले कुछ समय से दोस्त भी हैं। लेकिन हमें नहीं लगता कि इन दोनों के बीच कुछ होगा, क्योंकि हैरी और जेनर एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में हैं।"

लेनार्ड मॉडलिंग कंपनी की संस्थापक हैं और उन्होंने लिटिल मिक्स, फिफ्थ हार्मनी और जेसी जे जैसे मॉडल के साथ काम किया है।

स्टाइल्स के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने पर लेनार्ड ने कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणि नहीं करना चाहती।"

End of content

No more pages to load