Bollywood News


केनी लंदन फैशन वीक में प्रस्तुति देंगे?

अमेरिका के मशहूर रैपर केनी वेस्ट जल्द लंदन फैशन वीक में अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रस्तुति देंगे। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, केनी 11 फरवरी को अपने नए एल्बम 'वेव्स' को रिलीज करेंगे।

इस अल्बम का नाम पहले 'स्विश' रखा गया था जिसे अब बदलकर 'वेव्स' कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि केनी 19 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले लंदन फैशन वीक में अपनी इस अल्बम के गाने पर प्रस्तुति दे सकते हैं।

पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ''केनी लंदन फैशन वीक के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनकी इस साल इसमें शामिल होने की उम्मीद है।''

End of content

No more pages to load