Bollywood News


ब्रैड पिट होंगे 'ही वांटेड द मून' के सह-निर्माता

मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अपने प्रोडक्शन हाउस 'प्लान बी' के तहत आगामी फिल्म 'ही वांटेड द मून' का सह-निर्माण करेंगे।

वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, प्लान बी व क्रॉस क्रीक पिक्चर्स और लेखक टोनी कुशनर ने फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं। यह फिल्म चर्चित किताब 'वांटेड द मून: द मैडनेस एंड मेडिकल जिनियस ऑफ डॉक्टर पेरी बेयर्ड, हिज डॉर्ट्स क्वेस्ट टू नो हिम' पर आधारित होगी, जिसे डॉक्टर पेरी बेयर्ड की बेटी मिमी एवं ईव क्लैक्सटन ने लिखा है।

बेयर्ड 1920 के दशक में मेडिकल जगत का एक चर्चित नाम थे।

End of content

No more pages to load