गायिका कैली क्लार्कसन 'अमेरिकन आइडल' में अपनी प्रस्तुति के दौरान रो पड़ी।
वह बतौर जज शो के फिनाले में पहुंची थी।
क्लार्कसन ने शो के अंत में अपनी प्रस्तुति दी। वह गाने के बीच में ही रो पड़ी, जिसे देखकर गायक कीथ अर्बन और जेनिफर लोपेज के भी आंसू झलक पड़े।
क्लार्कसन ने अपने भावनात्मक गाने 'पीस बाई पीस' से सभी को भावुक कर दिया।
शो के फिनाले एपिसोड में 2002 में क्लार्कसन के कुछ बेहतरीन पलों को भी दिखाया गया।
गौरतलब है कि क्लार्कसन ने 2002 में 'अमेरिकन आइडल' में हिस्सा लिया था और वह शो की फर्स्ट रनर अप रही थी।
अमेरिकन आइडल के सेट पर रो पड़ी कैली क्लार्कसन
Wednesday, March 02, 2016 00:30 IST


