Bollywood News


जॉन सीना ने शेयर की रणवीर सिंह की तस्वीर, रणवीर ने किया कमेंट

रणवीर सिंह के अजीब - गरीब और तड़कते - भड़कते फैशन सेंस के फैन्स सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में दीवाने हैं और इन दीवानों में शायद हॉलीवुड एक्टर और 16 बार डब्लूडब्लूई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके रेसलर 'जॉन सीना' भी शामिल हैं और इसीलिए उन्होंने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर रणवीर सिंह की एक तस्वीर शेयर की.

जी हाँ, जॉन ने रणवीर सिंह की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर अपलोड की जिसमे रणवीर हमेश की तरह अपने भड़कीले फैशन अवतार में गॉगल्स और रंगबिरंगी शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं, सीना ने तस्वीर में कोई कैप्शन नहीं लिखी हलांकी रणवीर ने तस्वीर पर ज़रूर कमेंट किया 'कांट सी मी' जिसका मतलब है 'मुझे नहीं देख सकते'. बता दें की 'यू कांट सी मी' जॉन सीना का कैचफ्रेज है.



सिर्फ यही नहीं बल्कि इसके अलावा जॉन सीना ने कल सभी फैन्स को इन्स्टाग्राम पर दिवाली की भी बधाई दी थी. देखिये तस्वीर -



गौरतलब है जॉन सीना इससे पहले भी शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने शाहरुख़ खान के टीवी सीरियल 'टेड टॉक्स इंडिया:नयी बात' की तस्वीर साझा की थी और उससे पहले शिल्पा शेट्टी को रेसलर स्टोन कोल्ड के रूप में दिखाते हुए भी एक मज्दार फोटो अपलोड की थी, देखिये -





जॉन सीना हमेशा इसी तरह बिना कैप्शन के फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हैं, वे उनके द्वारा अपलोड की जाने वाली तस्वीरों में कभी भी कैप्शन नहीं लिखते.

End of content

No more pages to load