Bollywood News


इस बात को लेकर हुई केटी पैरी की किरकिरी

मशहूर अंतर्राष्ट्रीय सिंगर और पॉप आइकॉन केटी पैरी हाल ही में भारत आई और मुंबई में डी. वाय. पाटिल स्टेडियम में वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में उन्होंने अपने हजारों चाहनेवालों के सामने अपनी परफॉरमेंस का जलवा बिखेर कर सबको दीवाना कर दिया मगर सिर्फ यही नहीं केटी एक बात को लेकर और चर्चा में बनी हुई हैं.

केटी अपनी परफॉरमेंस के बाद वापस अमेरिका जाने के लिए मुंबई एअरपोर्ट पहुंची तो उनके पीछे कई फैन्स भी आ रहे थे जिन्हें वे ऑटोग्राफ देती हुई नज़र आई जिसके बाद वे एअरपोर्ट में जाने के लिए आगे बढ़ी और वहां खड़े सिक्यूरिटी गार्ड ने उनसे उनका पासपोर्ट माँगा जिस पर केटी और उनकी टीम के सदस्य बिना पासपोर्ट दिखाए गार्ड को नज़रंदाज़ करके आगे बढ़ गए.

केटी का ऐसा करते हुए विडियो इन्टरनेट पर ख़ूब वायरल हो रहा है इस बात को लेकर केटी की फैन्स ख़ूब आलोचना भी कर रहे हैं. देखिये विडियो -



गौरतलब है की केटी शनिवार की रात अपनी परफॉरमेंस के बाद वापस जाने के लिए रवाना हो रही थी जब एअरपोर्ट पर उनका ये विडियो शूट हुआ और अब ख़ूब वायरल हो रहा है.

End of content

No more pages to load