Bollywood News


एमा स्टोन ने बॉयफ्रेंड डेव म्ककैरी संग की सगाई!

ऑस्कर विन्निंग हॉलीवुड फिल्म 'ला ला लैंड', 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' और भी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हॉलीवुड की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक एमा स्टोन ने हाल ही में अपने करोड़ों फैन्स का दिल तोड़ते हुए अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म मेकर डेव म्ककैरी से सगाई कर ली है.

डेव ने दोनों की एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर कुछ देर पहले ही दोनों की एक तस्वीर साझा की जिसमे एमा अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए नज़र आ रही हैं और दोनों एक साथ काफी खुश दिख रहे हैं. ये खबर जहाँ एमा के लिए के लिए गुड न्यूज़ बन कर आई वहीँ उनके लाखों चाहनेवालों का दिल भी टूट गया. देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

💕

A post shared by @ davemccary on



बता दें की एमा स्टोन और डेव की मुलाकात पहली बार साल 2016 में एकशो के सेट पर हुई थी जिसके बाद एमा ने डेव द्वारा निर्देशित एक स्क्त्च में भी काम किया था. दोनों पिछले 2 साल से एक दुसरे को डेट कर रहे थे और आखिर उन्होंने अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला किया.

फिल्मों की बात करें तो एमा हमें इस साल 'जौम्बीलैंड: डबल टैप' में नज़र आई थी जो की बॉक्स ऑफिस पर काम रही थी और उनकी आगामी फिल्म होगी 'क्रूएला' जो की 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load