Bollywood News


बीबर और बेलिबर्स का सहयोग करें : गागा

हाल ही में हुई गिरफ्तारी को लेकर गायक जस्टिन बीबर को मशहूर हस्तियों की आलोचाना का समाना करना पड़ रहा है। लेकिन लेडी गागा अपने प्रशंसकों से बीबर का समर्थन करने की अपील कर रही हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, सेठ रोजेन ने बीबर की गिरफ्तारी पर उनको बहुत कोसा। लेकिन गागा ने अपने प्रशंसकों यानी 'लिटिल मॉन्सटर्स' से बीबर का समर्थन करने को कहा।

गागा ने एक सोशल नेटवर्किं ग साइट पर लिखा, "मान्स्टर्स। मुझे पता है कि आज इंटरनेट पर जस्टिन की गिरफ्तारी के बारे में बातें हो रही हें। मुझे लगता है कि हमें बेलिबर्स (बीबर के बड़े प्रशंसक) का सहयोगी होना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "किसी अन्य प्रशंसक की तरह वे इसके लायक हैं, एक दूसरे और जस्टिन को मजबूत एहसास कराने के लिए वे संगीत के जरिए बॉन्ड साझा कर सकते हैं।"

गुरुवार को बीबर को मियामी के एक समुद्र तट पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्रेग रेसिंग के कारण गिरफ्तार किया गया था। बाद में वह जमानत पर रिहा हुए थे।

End of content

No more pages to load