Bollywood News


अभिनय के अलावा भी कुछ करना चाहती हैं एम्मा

अभिनेत्री एम्मा वॉटसन अभिनय के अलावा भी कुछ करना चाहती हैं। 23 वर्षीया एम्मा अंग्रेजी साहित्य में अपनी डिग्री पूरी करने के करीब हैं, इसलिए वह अपने खाली समय का उपयोग कुछ अलग तरह के शौक पूरे करने में लगाना चाहती हैं।

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने एम्मा के हवाले से कहा, "जब मैं अपनी डिग्री पूरी कर लूंगी तो अन्य शौक पूरे करने के लिए मेरे पास बहुत समय होगा और मैं उन्हें पूरा करना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं जो फिल्मोद्योग से बिल्कुल अलग हो। मैं कुछ ऐसा पाना चाहती हूं जिससे मेरे दिमाग का अलग तरह से प्रयोग हो सके।"

एम्मा ने कहा, "मुझे उद्योग से बाहर के लोगों से जुड़ना पसंद है। मुझे पेंटिंग पसंद है। इसलिए शायद मैं कला की कुछ और कक्षाएं करूं या कुछ और अलग करूं।"

End of content

No more pages to load