Bollywood News


केटी ने की टेलर की तारीफ

अभिनेत्री केटी होम्स, पॉप गायिका टेलर स्वीफ्ट की दीवानी हो गई हैं। उनका कहना है कि वह बहुत आकर्षक हैं। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट कॉम' के मुताबिक, केटी ने कहा कि 'द गिवर' की उनकी सहअभिनेत्री टेलर बुद्धिमान हैं।

केटी ने 'एक्स्ट्रा' पत्रिका को कहा, "वह बहुत आकर्षक हैं। मुझे उस लड़की से प्यार है। मुझे लगता है कि वह बहुत स्मार्ट है। वह बहुत युवा हैं, वास्तव में बुद्धिमान हैं और बहुत मेहनत से काम करती हैं।"

पिछले साल विज्ञान-फंतासी फिल्म 'द गिवर' की शूटिंग के दौरान दोनों ने साथ में अच्छा समय बिताया था।

'द गिवर' में जेफ ब्रिज्स और मेरिल स्ट्रीप ने भी भूमिका निभाई है।

End of content

No more pages to load