Bollywood News


क्रिस्टन ने रखा निर्देशन में कदम

अभिनेत्री किस्टन स्टीवार्ट काउंटी बैंड सेज प्लस द सेंट्स के संगीत वीडियो से निर्देशन की शुरुआत कर रही हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 23 वर्षीया क्रिस्टन की पहली परियोजना उनकी दोस्त और बैंड की मुखिया सेजे गालेसी के लिए एक प्रोमो है।

क्रिस्टन को मंगलवार को नाशविल, टेनिसी में बैंड के लिए फिल्मांकन करते हुए देखा गया। उन्होंने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों को भी आमंत्रित किया।

क्रिस्टन ने 'फेसबुक डॉट कॉम' पर लिखा, "हम अपने संगीत वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं और आपके साथ की जरूरत है। अपने दोस्तों, प्रेमियों, शत्रुओं को साथ ले आओ।"

End of content

No more pages to load