Bollywood News


वेस्टब्रुक के घर में चोरी

ब्रिटिश अभिनेत्री डेनिएला वेस्टब्रुक अपने घर में चोरी होने के बाद सहम गई हैं। वेस्टब्रुक 'ईस्टेंर्ड्स' और 'हॉलीओक्स' सहित ब्रिटिश टेलीविजन धारावाहिक में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री ने हाल में इंग्लैंड के एसेक्स में स्थित घर का सामान बिखरा पाने के बाद पुलिस को सूचना दी।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, चोर एक खिड़की का शीश तोड़कर घर में घुसे और डिजाइनर परिधान संग्रह सहित अन्य चीजों पर हाथ साफ किया।

चोरी की खबर वेस्टब्रुक के पति केविन जेनकिंस से अलग होने के कुछ सप्ताह बाद आई है। दोनों 12 वर्षो तक वैवाहिक जीवन में रहे।

एक सूत्र ने ब्रिटिश समाचारपत्र 'संडे मिरर' को बताया, "उनके कुछ महीने बहुत तकलीफदेह रहे..घर पहुंचने पर यह पाना कि कोई आपका सामान ले गया, बेहद दुखद है।"

End of content

No more pages to load