Bollywood News


रीढ़ दर्द ने किया रैडक्लिफ को परेशान

अभिनेता डेनियल रैडक्लिफ फिल्म में कूबड़े व्यक्ति का किरदार कर रहे हैं और इस कारण उनकी रीढ़ में परेशानी हो रही है। रीढ़ की समस्याओं के कारण अस्थिरोग विशेषज्ञ के संपर्क में हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 24 वर्षीय रैडक्लिफ 'फ्रैंकेंस्टीन' के नए फिल्म संस्करण पर काम कर रहे हैं जो कि मैरी शैले के उपन्यास 'फ्रैंकेंस्टीन' पर आधारित है। वह चिकित्सक के कूबड़े सहायक के तौर पर नजर आएंगे, लेकिन उनका कहना है कि इस किरदार से उन्हें परेशानी हुई है।

रैडक्लिफ ने लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड को बताया, "मैं एक कूबड़े व्यक्ति का किरदार करने जा रहा हूं और कूबड़ बहुत कठिन है।"

उन्होंने बताया, "मैं कई अस्थिरोग चिकित्सकों के संपर्क में हूं।"

End of content

No more pages to load