Bollywood News


फैशन मनोविज्ञान है : मेकार्टनी

ब्रिटिश फैशन डिजाइनर स्टेला मेकार्टनी का मानना है कि उनके डिजाइनों में उनका व्यक्तित्व झलकता है और इसलिए वह हमेशा प्रासंगिक और साथ ही कालातीत परिधान बनाने के प्रति सचेत रहती हैं। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 42 वर्षीया मेकार्टनी जब नए परिधानों पर काम कर रही होती हैं तो अपनी समग्र भावना के बारे में सोचती हैं। साथ ही मौजूदा समाज के लिए प्रासंगिक लिबास बनाने पर ध्यान देती हैं।"

उन्होंने 'द ऑब्जर्वर' समाचारपत्र की द फैशन पत्रिका में बताया, "फैशन मनोविज्ञान है, इसलिए जब मैं परिधान डिजाइन कर रही होती हूं तो एक संपूर्णता का बोध होता है। और हां, मैं लिबासों को आधुनिक, आकर्षक और प्रासंगिक बनाना चाहती हूं।"

End of content

No more pages to load