Bollywood News


बीबर के लिए घर बेचना हुआ मुश्किल

पॉप गायक जस्टिन बीबर को कालाबसास स्थित उनके घर की चाभी नए मालिक को सौंपने से पहले एक निर्माण कंपनी को 85,000 डॉलर का बकाया बिल चुकाना होगा। बीबर ने यह घर टेलीविजन कलाकार कोल कर्दाशियां को बेचा है। बीबर के अटलांटा बसने के फैसले के बाद कोल ने यह मकान खरीदा है।

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक, निर्माण कंपनी ने बीबर के घर की मरम्मत करने का दावा किया है जिसमें 85,011 डॉलर का खर्च आया है। कंपनी का कहना है कि अगर बिल की अदायगी अगले सप्ताह तक नहीं हुई, तो इसकी बिक्री नहीं हो पाएगी।

सूत्रों के अनुसार, "बीबर इस मसले का जल्द समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load