Bollywood News


श्वार्जनेगर ने फिल्म के हिंसक दृश्यों का बचाव किया

हॉलीवुड अभिनेता आर्नल्ड श्वार्जनेगर ने अपनी नई फिल्म 'सैबोटेज' में हिंसा के स्तर का यह कहकर बचाव किया है कि वीडियोगेम में दिखाई जाने वाली हिंसा इससे ज्यादा बदतर है। फिल्म में श्वार्जनेगर ने अमेरिकी ड्रग इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के अध्यक्ष की भूमिका निभाई है।

वेबसाइट 'इंटरटेनमेंटवाइज डॉट कॉम' के मुताबिक, 66 वर्षीय श्वार्जनेगर ने 'द टेलीग्राफ' को बताया कि वीडियोगेम इस फिल्म से ज्यादा हिंसक हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हिंसा अब राजनीतिक हो गई है। मैं इस बात में यकीन नहीं रखता कि अगर फिल्मों में हिंसा न हो तो दुनिया में भी हिंसा नहीं होगी। हमारे बच्चे जो वीडियो गेम खेलते हैं, वे इससे कहीं ज्यादा हिंसक हैं।"

End of content

No more pages to load