Bollywood News


बच्चा गोद लेंगे चार्लीज और सीन!

हॉलीवुड युगल चार्लीज थिरॉन ऑर सीन पेन कथित तौर पर बच्चा गोद लेने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, चार्लीज अपने गोद लिए बेटे जैक्सन (2) के लिए एक भाई या बहन लाना चाहती हैं।

एक सूत्र ने बताया, "चार्लीज का एक ही बच्चा है और वह हमेशा से एक भाई या बहन चाहता है। चर्लीज के लिए यह महत्वपूर्ण है कि जैक्सन के पास एक भाई या बहन हो।"

अपनी पूर्व पत्नी रॉबिन राइट के साथ एक बेटी डायलन (23) और बेटे होपर (20) के पिता पेन खास तौर से हैती से बच्चा गोद लेना चाहते हैं, जहां 2010 में आए भूकंप के बाद उन्होंने सहायता की थी।

एक सूत्र ने बताया, "सीन हैती के लिए भावुक हैं। उन्होंने वहां बहुत सारा काम किया है और उन्हें लगता है कि हैती से बच्चा गोद लेना समझदारी है। वे इस साल के अंत तक बच्चा गोद लेने की उम्मीद कर रहे हैं।"

End of content

No more pages to load