हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी फॉस्टर लॉस एंजेलिस स्थित अपना घर बेचना चाहती हैं। बताया जाता है कि इसकी कीमत उन्होंने 57.5 लाख डॉलर तय की है। रडारऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने 6,060 वर्गफुट का यह स्पैनिश विला 1995 में मॉडल चेरिल टिग्स से खरीदा था। यह बेहद सुरक्षित और शानदार है। इसके निर्माण में घर में रहने वाले लोगों की निजता का भी पूरा खयाल रखा गया है।
इस घर में चार बाथरूम हैं। सूर्य की रोशनी भी पर्याप्त आती है। इसमें गर्माहट के लिए आग जलाने, वाष्प स्नान की व्यवस्था भी है। साथ ही एक बड़ा सा आंगन भी है।
लॉस एंजेलिस का घर बेचेंगी जोडी फॉस्टर
Tuesday, April 01, 2014 17:19 IST


