Bollywood News


माइली ने अपने कुत्ते को श्रद्धांजलि दी

हाल ही में अपने प्यारे कुत्ते फ्लॉएड की अचानक मौत को लेकर सुर्खियों में रहीं गायिका माइली साइरस ने बोस्टन में अपने बैंगर्ज संगीत समारोह में अपने कुत्ते को श्रद्धांजलि दी। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, माइली को मंगलवार को अपने पालतू कुत्ते की मौत की खबर मिली। वह मंच पर इतनी भावुक हो गईं कि 'लैंडस्लाइड' गाना बड़ी मुश्किल से खत्म कर पाईं।

माइली ने जनसमूह से कहा, "मेरे लिए अगला गाना गा पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। मैं बस एक गाना गाना चाहती हूं।"

उन्होंने, "मुझे यकीन है कि आप लोग पहले से जानते हैं कि मैं बहुत उदास हूं, लेकिन मेरे उदास होने का कारण मेरा कुत्ता है। मुझे नहीं कहना चाहिए कि वह मुझे बहुत पसंद था, लेकिन वाकई वह मुझे बहुत पसंद था, वह मर चुका है।"

उन्होंने कहा, "मैं उसके लिए एक गाना गाना चाहती हूं। हम एकसाथ हमेशा फ्लीटवुड मैक बैंड के गाने सुना करते थे, इसका 'लैंडस्लाइड' फ्लॉएड का पसंदीदा गाना है, इसलिए मैं उसके लिए यह गाना चाहूंगी।"

End of content

No more pages to load