Bollywood News


किम को आमंत्रित करने का आग्रह कर रहे कान्ये

गायक कान्ये वेस्ट कथित तौर पर लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि वे उनकी पत्नी किम कार्डेशियन को हॉलीवुड कार्यक्रमों और बैठकों में बुलाएं। वेबसाइट 'राडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, कान्ये एक मशहूर हस्ती हैं इसके बावजूद हॉलीवुड, दावतों, कार्यक्रमों और क्लबों मे किम को कम ही आमंत्रित किया जाता है।

एक सूत्र ने बताया, "कान्ये एक गंभीर सितारे हैं जिनका लोग खासतौर से एक व्यवसायी के तौर पर वास्तव में सम्मान करते हैं, लेकिन लोग किम के लिए कुछ नहीं करना चाहते।"

किम वेनिटी फेयर ऑस्कर की दावत में जाने के लिए बेताब थीं, लेकिन कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया गया ।

सूत्र ने बताया, "एक स्थान पर जैसे कान्ये का अभिनंदन होता है, वैसा किम का नहीं होता।"

End of content

No more pages to load