Bollywood News


पूर्व प्रेमियों की आभारी हैं डियाज

हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज का कहना है कि वह अपने सभी पूर्व प्रेमियों की आभारी हैं। उनका मानना है कि उनके प्रेमियों ने उन्हें खुद को बेहतर तरीके से जानने में मदद की। 'द अदर वूमेन' की अभिनेत्री डियाज पूर्व में जस्टिन टिंबरलेक, जेरेड लेटो, मैट डिलोन और न्यूयॉर्क यंकीज खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्ज के साथ डेटिंग कर चुकी हैं।

​ डियाज ने 'इनस्टाइल' पत्रिका के अमेरिकी संस्करण के मई अंक में बताया, "मैं इन सभी की आभारी हूं।"

​ उन्होंने कहा, "ऐसी एक भी चीज नहीं, जिससे मुझे कोई सीख न मिली हो। मुझे यकीन नहीं होता कि जिंदगी इतनी अच्छी चल रही है।"

​ डियाज (41) इस समय अकेली हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को शादी करने का दबाव नहीं महसूस करना चाहिए।

End of content

No more pages to load