Bollywood News


​​माइली ने 'द वॉइस' में प्रस्तुति से किया इंकार

​​पॉप हस्ती माइली साइरस ने 'द वॉइस' कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से कथित तौर पर इंकार कर दिया है, क्योंकि वह कार्यक्रम की निर्णायक क्रिस्टीना एग्युलेरा को नापसंद करती है। हालांकि 33 वर्षीया क्रिस्टीना 'द वॉइस' के दो सत्रों के लिए छुट्टी पर हैं, इसके बावजूद माइली ने शो में प्रस्तुति से इंकार कर दिया है, क्योंकि क्रिस्टीना शो से जुड़ी हुई है।​

​ वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया "माइली और क्रिस्टीना में बहुत सी चीजें एक सी हैं, दोनों लंबे समय तक डिज्नी से जुड़ी रहीं, दोनों ने ही अपनी व्यापार टीम में कुछ समान लोगों के साथ काम किया है, लेकिन इसके बावजूद माइली, क्रिस्टीना की दोस्त या समर्थक नहीं हैं।"​
​​
​ सूत्र ने कहा, "यहां तक कि क्रिस्टीना अस्थायी रूप से 'द वॉइस' से छुट्टी पर हैं, लेकिन अभी यह क्रिस्टीना का शो है और माइली क्रिस्टीना की जरा भी मदद नहीं करना चाहतीं।"

End of content

No more pages to load