गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका सिंपसन अपनी शादी के मौके पर छरहरी दिखने के लिए ट्रेडमिल पर हर दिन छह मील पैदल चलती है। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, सिंपसन जुलाई में एरिक जॉनसन से शादी करने वाली हैं। शादी में छरहरी दिखने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रही है।
एक सूत्र ने 'लाइफ एंड स्टाइल' पत्रिका को बताया, "वह जो कर रही हैं, उन्हें उस पर गर्व है।" वह यहां बहुत वक्त बिताती है।
सूत्र ने बताया, "वह ट्रेडमिल पर ही टीवी देखती हैं, फोन पर बात करती हैं। वह संभवत: आधा दिन वहीं बिताती हैं। उन्हें वास्तव में लगता है कि उनके शरीर का आकार उस वक्त से बेहतर है, जब वह 20-22 साल की थीं।"
छरहरी काया के लिए दिन में 6 मील पैदल चलती हैं सिंपसन
Saturday, May 31, 2014 10:12 IST


