Bollywood News


​​जॉर्ज क्लूनी​ ​अपनी मंगेतर​ से ​बेहद रोमांटिक अंदाज में करेंगे​ शादी

​खबर​ है कि हॉलीवुड सुपर स्टार जॉर्ज क्लूनी इटली के वेनिस शहर में ​शादी करेंगे।​ न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अभिनेता और उनकी मंगेतर अमाल अलामुद्दीन सितंबर में होने वाली अपनी शादी के लिए इटली में आयोजन स्थल तलाश रहे हैं।​

​ प्रेमी युगल को पिछले महीने वेनिस शहर में संभावित विवाह स्थल तलाशने के बाद साथ में खाना खाते देखा गया था।​

​ एक सूत्र ने कहा कि क्लूनी और अमाल इटली में शादी करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसे ठिकाने की तलाश है​,​ जहां उन्हें और उनके मेहमानों को निजता मिल सके।

End of content

No more pages to load