Bollywood News


केटी ​का एक और चौंकाने वाला खुलासा

ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस ने अपने अतीत का खुलासा करते हुए बताया कि वह जब सात साल की थीं तो एक अजनबी ने उनका यौन शोषण किया ​था।​

​ वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, केटी ने यह खुलासा इंटरनेट रेडियो स्टेशन 'फ्यूबर' पर अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान किया।​​

​ उन्होंने बताया​,​ "मैं एक पार्क में एक झाड़ी में थी। उस वक्त मैं सात साल की थी। मेरी मां आइसक्रीम खरीद रही थीं। मैं अभी भी उस आदमी का हुलिया याद कर सकती हूं। मुझे नहीं पता वह कितने साल का था, क्योंकि मेरे लिए वह एक उम्रदराज आदमी था। आप ऐसी वारदातों को कभी नहीं भूलते।"​​

​ 36 वर्षीया केटी ने उस घृणित पल को याद करते हुए बताया कि हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनका अधोवस्त्र अपने साथ ले गई, लेकिन उनके साथ गलत करने वाला कभी नहीं पकड़ा गया।​​​​

​ ​इसके पहले भी ​केटी ने यह बात साझा की थी कि एक 'मशहूर हस्ती' ने उनके साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन उन्होंने अभी तक उसका नाम नहीं बताया है।

End of content

No more pages to load