कुछ समय से पॉप हस्ती जस्टिन बीबर और सेलेना गोम्ज के बीच अलगाव की खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक वह इतनी साफ़ नहीं थी। लेकिन हाल ही में बीबर ने एक खूबसूरत मॉडल के साथ अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं, उनसे ये खबर काफी हद तक पुख्ता हो ग़ई है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, बीबर ने फोटो साझा करने वाली साइट 'शॉट्स डॉट कॉम' पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मॉडल योवाना वेंचुरा के पैरों पर बैठे हैं और योवाना ने उन्हें अपनी बाहों में ले रखा है।
बीबर की पूर्व प्रेमिका सेलेना ने भी पिछले साल इसी तरह की तस्वीर साझा की थी जिसमें बीबर कंम्यूटर पर काम कर रहे थे और सेलेना ने उन्हें पीछे से गले लगा रखा था। एक अन्य तस्वीर में 18 वर्षीय योवाना ने बीबर के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं।
हालाँकि वहीं इस से पहले मंगलवार को भी दोनों को आई1 पास्ताइओ रेस्त्रां से साथ में निकलते हुए भी देखा गया, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेमसंबंध होने की अटकलें और तेज हो गईं।
क्या किसी और के साथ नजदीकियां बढ़ा रहें हैं बीबर?
Friday, July 11, 2014 18:19 IST


