Bollywood News


​शनैल ब्रांड का नया चेहरा बनीं कारा

मॉडल कारा डेलविग्ने अब लक्जरी फैशन ब्रांड शनैल का नया चेहरा बन गई हैं। कारा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक नए विज्ञापन की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में कारा शीशे के सामने खड़ी हैं और हल्के गुलाबी रंग का कोट पहना हुआ है, जो उनके कंधे पर हल्का गिरा हुआ है। ​

वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 21 वर्षीया कारा ने तस्वीर के शीर्ष में लिखा है, "चैनल का नया आधिकारिक विज्ञापन।" ​​
​​
​​ ​​ कारा पहले भी शनैल ब्रांड के साथ काम कर चुकी हैं। साल की शुरुआत में कारा ने ब्रांड के फैशन शो और शीतकालीन शो 2014 में भी नजर आई थीं। लेकिन कारा पहली बार मुख्यधारा में शनैल के लिए प्रचार कर रही हैं। लेरगफेल्ड ने हाल ही में कारा की तारीफ करते हुए कहा था, "कारा बिलकुल जुदा हैं। वह जोश से भरी हुई हैं।"

End of content

No more pages to load