एक बार फिर अभिनेत्री लिंडसे लोहान अपने नए प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। हालाँकि ये किसी को भी नहीं पता है कि उनके ये नए प्रेमी हैं कौन।
दरअसल उन्हें हाल ही में इटली में एक रहस्यमयी व्यक्ति के साथ चुंबन करते हुए देखा गया है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'मीन गर्ल्स' अभिनेत्री इश्चिया फिल्मोत्सव में शिरकत करने के लिए इटली के दौरे पर थीं। फिल्मोत्सव में उन्हें मंगलवार को एक पुरस्कार भी मिला। लोहान को नौकाविहर के दौरान एक पुरुष के साथ समय बिताते हुए देखा गया।
जहाँ दोनों कहीं धूप में मस्ती करते देख रहे हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में, जो उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट की हैं उनमें वह चुम्बन करते हुए दिख रहे हैं। इस से पहले लोहान विल्मर वाल्देरमा, डीजे समंथा रॉनसन और पॉप गायक आरोन कार्टर जैसी हस्तियों के साथ डेटिंग कर चुकी हैं।
अब किस के साथ डेटिंग कर रही हैं लोहान?
Friday, July 18, 2014 17:27 IST


