Bollywood News


​​एक साथ आखिरी संगीत यात्रा पर हैं, बियोंसे और जे जेड?

​गायिका बियोंसे नोल्स और उनके पति रैपर जे जेड सितंबर में अपनी संयुक्त विश्व संगीत यात्रा 'ऑन द रन' के अंत के साथ ही अपने रास्ते अलग कर लेंगे।​
​​
​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम के मुताबिक, दोनों तलाक लिए बिना ही अपना संबंध तोड़ रहे हैं। वे अपनी शादी की अंगूठियां पहले की उतार चुके हैं।​​
​​​
​​​ 'पेज सिक्स' के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, "अगर आप नोटिस करें तो उनकी अंगुलियों में अंगूठी नहीं है। यह बहुत बड़ा संगीत कार्यक्रम है और वे पहले ही प्रचारकों से बहुत पैसा ले चुके हैं।"​​
​​​
​​​ सूत्र ने यह भी बताया कि परामर्शदाता दोनों के बीच सुलह कराने में असफल हो चुके हैं। 44 वर्षीय जे जेड और 32 वर्षीया बियोंसे की एकसाथ यह आखिरी संगीत यात्रा होगी।​​
​​​
​​​ माना जा रहा था कि दोनों की दो साल की बेटी ब्ल्यू आईवी के कारण दोनों शायद फिर से नजदीक आ जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्र के अनुसार, "उन्हें गलतफहमी थी कि बच्चा सब कुछ बदल देगा और वे फिर से करीब आ जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।"

End of content

No more pages to load