Bollywood News


​ब्रैड-जॉली की शादी में प्रस्तुति देंगे बियोंस​ और​ जेड

​हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने गायिका ​​बियोंस नोवेल्स और उनके रैपर मंगेतर जे जेड से उनकी शादी में प्रस्तुति देने के लिए कहा है। बियोंस और जे जेड ने हाल में अमेरिका का अपना 'ऑन द रन' दौरा पूरा किया।​

कहा गया है कि ब्रैड (50) और जॉली (39) ने इस जोड़ी से उनके शादी समारोह में प्रस्तुति देने के लिए संपर्क किया, क्योंकि उनके बच्चे मैडोक्स (13), पैक्स (10) और जहारा (9), शिलोह (8) और जुड़वा बच्चे विविएन और नॉक्स (5) उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।​

​​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "ब्रैड ने बे और जे को बताया कि उनके बच्चे विशेषकर मैडोक्स उनका दीवाना है।"​

​​ सूत्र ने कहा, "उन्होंने उन्हें बताया कि उनके एक गीत पर प्रस्तुति देने से उनका खास दिन और खास बन जाएगा।"​

​​ नोवेल्स (32) और जे जेड (44) ने कहा कि वे उनके शादी समारोह में प्रस्तुति देने की पूरी कोशिश करेंगे, हालांकि उन्होंने अपने व्यस्ततापूर्ण ​​कार्यक्रम की वजह से फिलहाल उनसे कोई वादा नहीं किया है।

End of content

No more pages to load