गायिका रीता ओरा कहती हैं कि उन्हें पॉप स्टार जस्टिन बीबर उन्हें अच्छे लगते हैं। वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 23 वर्षीया ओरा कहती हैं कि बीबर (20) प्रसिद्धि पाने के बाद जिस तरह एक पुरूष के रूप में सामने आए, उन्हें वह पसंद है।
बीबर-ओरा पिछले दिनों एक स्टूडियो में एक-दूसरे के करीब आते देखे गए थे। यह घटनाकैल्विन हैरिस के साथ ओरा का रिश्ता खत्म होने की वजह बताई गई। 4म्यूजिक शो 'रॉक द लुक विद रिमेल लंदन' में टेलीविजन प्रस्तोता मिक्युइता ओलिवर ने ओरा से पूछा था कि क्या वह बीबर को पसंद करती हैं! जवाब में ओरा ने कहा था, "कौन नहीं करता!" उन्होंने कहा, "मुझे, वह जिस तरह परिपक्व हुए, आगे बढ़ रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं, वह पसंद है। मुझे उनका रवैया और वह जिस तरह स्वयं को पेश करते हैं, पसंद है।"
ओरा को बेहद पसंद हैं बीबर?
Saturday, August 16, 2014 13:42 IST


