Bollywood News


​'हैरी पॉटर' से अलग नहीं होना चाहता: रैडक्लिफ

​​हॉलीवुड अभिनेता ​​डेनियल रैडक्लिफ अलग-अलग तरह के किरदारों में अपना हाथ आजमा रहे हैं​। लेकिन वह कहते हैं कि उन्हें कभी ​'​हैरी पॉटर​'​ से अलग करके नहीं देखा जाता और वह ऐसा चाहते भी नहीं हैं।​
​​
रैडक्लिफ को इस बात से कोई ऐतराज नहीं है कि वह हमेशा ​'​हैरी पॉटर​'​ फिल्म श्रृंखला के लिए जाने जाएंगे। ​'​हैरी पॉटर​'​ फिल्म श्रृंखला में 11 साल की उम्र से हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले 25 वर्षीय रैडक्लिफ ने कहा, ​"मुझे नहीं लगता कि कभी कोई ऐसी फिल्म भी होगी, जो लोगों के मन से मु​झे​ हैरी के रूप में हटा सके और मैं ऐसा चाहता भी नहीं हूं।​"
​​
​ रैडक्ल्फि ने अपनी नई फिल्म ​'​व्हाट्स इफ​'​ के लिए हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा​, "हेरी पॉटर अविश्वस्नीय रूप से मेरी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा था और यह ऐसा किरदार था जिसे मैं अब भी पसंद करता हूं और बहुत गर्व करता हूं, लेकिन मु​झे​ लगता है कि यह फिल्म (व्हाट्स इफ) ​'​किल योर डार्लिग्स​'​ और ​'​द वुमन इन ब्लैक​'​ जैसी है।​​ ​इस फिल्म से मैं लोंगों को यह दिखाना चाहता हूं कि मैं अन्य चीजें करने में भी दिलचस्पी रखता हूं।​"​​

उन्होंने कहा, ​"​मैंने इससे पहले कभी मैंने पर्दे पर मजाक नहीं किया है। इसमें आप हंसेंगे भी और भावुक भी होंगे।​"​ उन्होंने कहा, ​"​इस फिल्म में मेरा किरदार अधिकतर मेरे जैसा है।​"

End of content

No more pages to load